Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग में ऋषभ सिंह और ईशा बने जिला टॉपर
सीबीएसई 12वीं में रुद्रप्रयाग के छात्रों का शानदार प्रदर्शनसंवाद न्यूज एजेंसीरुद्रप्रयाग। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं के परीक्षा परिणाम में जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कॉमर्स वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय जाखधार के ऋषभ सिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। साइंस वर्ग में इसी विद्यालय की ईशा 94 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम रहीं। वहीं विद्यालय की आकांक्षा रावत ने 92 प्रतिशत, दीपिका और ईशा राणा ने 90 प्रतिशत जबकि अनुष्का गैरोला ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गुप्तकाशी स्थित एमएल पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र शौर्य राणा ने 93.5 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के मेधावी छात्रों में जगह बनाई। डॉ. जैक्सनवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी के कृतिका राणा और अंशुल शुक्ला ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि की भार्गवी राणा ने 92 प्रतिशत, आदित्य नेगी ने 89.6 प्रतिशत और प्रकृति खत्री 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। वहीं रुद्रप्रयाग स्थित अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की दीया नेगी ने 90 प्रतिशत, अवनी जगवाण ने 88 प्रतिशत और निवेदिता नेगी ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मुख्यालय के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग की गुंजन नौटियाल ने 88.4 प्रतिशत और प्रिया नेगी ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी तरह अगस्त्यमुनि की मोनिका नेगी ने कला वर्ग में 87.6 प्रतिशत अंक हासिल किए जबकि उखीमठ की दीक्षा थपलियाल ने 86.02 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
#RishabhSinghAndIshaBecameDistrictToppersInRudraprayag. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 15:08 IST
Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग में ऋषभ सिंह और ईशा बने जिला टॉपर #RishabhSinghAndIshaBecameDistrictToppersInRudraprayag. #VaranasiLiveNews
