Panipat News: मॉडल टाउन में बनेगा रिंग रोड, चौड़े होंगे रास्ते

माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। वार्ड नंबर-20 के मॉडल टाउन क्षेत्र में नगर निगम रिंग रोड का निर्माण कराएगा। इसके साथ ही क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण भी कराएगा। इस परियोजना के लिए नगर निगम ने 6.66 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर निविदाएं आमंत्रित की हैं।इस योजना के तहत मॉडल टाउन में रिंग रोड, एमकेके स्कूल रोड, रामलाल चौक से टाउनशिप क्लब रोड तथा सरकारी स्कूल से साहिल ऑटो एक्सेसरीज तक के मार्गों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। वार्ड-20 के अंतर्गत मॉडल टाउन में विकास कार्यों की मांग लंबे समय से की जा रही थी। लंबे समय से इन मार्गों पर बढ़ते यातायात और सड़क की समस्या बनी हुई थी। अब इनको बेहतर बनाने के लिए निगम आगे आया है। निगम की तकनीकी टीम ने इसका प्रस्ताव बनाकर टेंडर लगा दिया है। तैयार प्रस्ताव के अनुसार, ठेकेदार को यह कार्य 400 दिनों में पूरा करना होगा। वार्ड-20 के पार्षद तरुण गांधी ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी, सड़कों की गुणवत्ता में सुधार आएगा और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या में भी काफी कमी आएगी।उन्होंने कहा कि इस विकास कार्य से न केवल स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि शहर के समग्र शहरी विकास को भी गति मिलेगी।खंभे होंगे शिफ्ट, चौड़ी होंगी सड़केंसड़क चौड़ीकरण के दौरान मार्ग में आने वाले बिजली के खंभों को भी पीछे किया जाएगा। इसके लिए बिजली निगम द्वारा अलग से एस्टीमेट तैयार किया जाएगा, जिसके आधार पर नगर निगम भुगतान करेगा। इस प्रक्रिया से सड़कों को अधिक चौड़ा और सुगम बनाया जा सकेगा, जिससे यातायात को पर्याप्त जगह मिलेगी।वर्क ऑर्डर नियमों के अनुसार होगानगर निगम के चीफ इंजीनियर रमेश कुमार ने बताया कि वार्ड-20 में सड़क चौड़ीकरण और री-कार्पेटिंग के लिए 6.66 करोड़ रुपये की निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नियमानुसार वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाएगी और संतुष्टि मिलने के बाद ही ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा।

#RingRoadToBeBuiltInModelTown;RoadsToBeWidened. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 02:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: मॉडल टाउन में बनेगा रिंग रोड, चौड़े होंगे रास्ते #RingRoadToBeBuiltInModelTown;RoadsToBeWidened. #VaranasiLiveNews