45 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू करने पर क्या बोलीं रिद्धिमा कपूर? दिया बड़ा बयान, कहा- शुरुआत में डर…

45 साल की रिद्धिमा कपूर साहनी, जो ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी हैं, अब अपनी पहली फिल्म दादी की शादी से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। खास बात यह है कि कपूर फैमिली में इतनी उम्र में डेब्यू करने वाली वह सबसे बड़ी सदस्य बन गई हैं। यह डेब्यू उनके लिए काफी इमोशनल है, क्योंकि इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बेटी समारा के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। कुछ नया शुरू करना सबसे बड़ा चैलेंज था स्क्रीन को दिएएक इंटरव्यू में रिद्धिमा ने बताया कि 45 साल की उम्र में पहली बार फिल्म के सेट पर कैमरे के सामने आना उनके लिए नया अनुभव था। उन्होंने अपनी बेटी समारा के छोटे से रोल के बारे में भी बात की। रिद्धिमा की शादी बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई है और उनकी एक बेटी है। ये भी पढ़ें-राजा शिवाजी के सामने डटकर खड़ी द डेविल वियर्स प्राडा 2, तीसरे हफ्ते भी मजबूती से टक्कर दे रही भूत बंगला रिद्धिमा ने कहा, यह एहसास बहुत अलग और इमोशनल है। ऐसा लगता है जैसे जिंदगी का एक चक्र पूरा हो गया हो। मुझे पता है कि मेरे पापा हमेशा मेरे साथ हैं और हर फैसले में मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं। यह सोच मुझे बहुत हिम्मत और सुकून देती है। सच कहूं तो इस उम्र में कुछ नया शुरू करना सबसे बड़ा चैलेंज था। एक नई शुरुआत में थोड़ा डर भी होता है, लेकिन उतनी ही एक्साइटमेंट भी होती है।

#Bollywood #National #RiddhimaKapoorSahni #RiddhimaKapoorSahniDaughter #RiddhimaKapoor #DadiKiShaadi #DadiKiShaadiMovie #DadiKiShaadiMovieTrailer #DadiKiShaadiMovieReleaseDate #KapilSharma #NeetuKapoor #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 06:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




45 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू करने पर क्या बोलीं रिद्धिमा कपूर? दिया बड़ा बयान, कहा- शुरुआत में डर… #Bollywood #National #RiddhimaKapoorSahni #RiddhimaKapoorSahniDaughter #RiddhimaKapoor #DadiKiShaadi #DadiKiShaadiMovie #DadiKiShaadiMovieTrailer #DadiKiShaadiMovieReleaseDate #KapilSharma #NeetuKapoor #VaranasiLiveNews