Mandi News: नाचन की बेटी रिद्धिमा का राष्ट्रीय स्तर पर धमाल
बग्गी (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के ननाईटला गांव की होनहार बेटी रिद्धिमा ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर मंडी जिले का गौरव बढ़ाया है।डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर की छात्रा रिद्धिमा ने नोएडा में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 में स्किपिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रिद्धिमा ने बेहतरीन तकनीक, संतुलन और खेल कौशल का परिचय दिया।उन्होंने डबल डच सिंगल फ्री स्टाइल स्किपिंग और सिंगल फ्री स्टाइल स्किपिंग स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, सिंगल रोप टीम फ्री स्टाइल स्किपिंग में रजत पदक जीतकर अपनी सफलता में एक और उपलब्धि जोड़ दी। रिद्धिमा के पिता अध्यापक हैं, जबकि माता राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद विद्यालय पहुंचने पर डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर के प्रधानाचार्य मोहित चुघ ने रिद्धिमा का स्वागत किया।
#Riddhima #DaughterOfNachan #MakesASplashAtTheNationalLevel #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 22:32 IST
Mandi News: नाचन की बेटी रिद्धिमा का राष्ट्रीय स्तर पर धमाल #Riddhima #DaughterOfNachan #MakesASplashAtTheNationalLevel #VaranasiLiveNews
