Rohtak News: रेवाड़ी ने महेंद्रगढ़ को 68 रनों से हराया

माई सिटी रिपोर्टर रोहतक। चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में मंगलवार को अंडर-23 इंटर जिला प्रतियोगिता के दो मैच खेले गए। बारिश के कारण दोनों मैचों का फैसला वीजेडी तरीके से हुआ। पहले मैच में रेवाड़ी ने महेंद्रगढ़ को 68 रनों से हराया। दूसरे मैच में गुरुग्राम ने नूंह को पांच विकेट से मात दी।महेंद्रगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना और रेवाड़ी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। रेवाड़ी ने अपने सभी विकेट खोकर 224 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए महेंद्रगढ़ की टीम 112 रन ही बना सकी। रेवाड़ी के देव यादव ने 41 गेंदों में 56 रन की शानदार पारी खेली। मनन यादव ने 60 गेंदों में 40 रन और रोहित राजावत ने 34 गेंदों में 32 रन बनाए। महेंद्रगढ़ के गेंदबाज अनीश कुमार ने दस ओवर में 48 रन देकर चार विकेट लिए। तनमय सांवान ने दस ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट झटके।रेवाड़ी के अमन ने 14 रन देकर सात विकेट लिए रेवाड़ी के गेंदबाज अमन रॉय ने सात ओवर में मात्र 14 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। विनित राजेश शर्मा ने 6.2 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। जय कुमार ने सात ओवर में 24 रन और रोहित राजावत ने सात ओवर में 28 रन देकर एक-एक विकेट लिया। महेंद्रगढ़ की ओर से टीनू गोयल ने सर्वाधिक 81 गेंदों में 48 रन बनाए। प्रिंस कुमार ने 23 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया। गर्व ककरालिया ने 34 गेंदों में 14 रन और यशदीप अहलावत ने 16 गेंदों में सात रन बनाए।गुरुग्राम और नूंह के मैच में बाधक बनी बारिश लाहली स्टेडियम में गुरुग्राम और नूंह के बीच दूसरा मैच हुआ। नूंह ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट गंवाकर 183 रन बनाए। गुरुग्राम की टीम ने 32.5 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश आने से मैच पूरा नहीं हो सका। नूंह के बल्लेबाज मोहम्मद सुहैल ने 76 गेंदों में 45 रन बनाए। मोइन खान ने 39 गेंदों में 26 रन और मोहम्मद वसीम ने 23 गेंदों में 22 रन का योगदान दिया। राहुल ने 33 गेंदों में 21 रन बनाए।गुरुग्राम के सौरव ने 32 रन देकर तीन विकेट लिए गुरुग्राम के गेंदबाज सौरव यादव ने दस ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। यश कटारिया ने दस ओवर में 26 रन देकर दो विकेट झटके। यश सिंह ने 7.2 ओवर में 40 रन और जय कटारिया ने सात ओवर में 40 रन देकर दो-दो विकेट लिए। गुरुग्राम के लिए विभोर गौड़ ने 56 गेंदों में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मोक्ष मुद्गिल ने 58 गेंदों में 41 रन बनाए। हितेष ने 34 गेंदों में 25 रन और अभिराज वशिष्ठ ने 32 गेंदों में 15 रन का योगदान दिया। नूंह के गेंदबाज इंजमामुल हक ने 6.5 ओवर में 32 रन देकर चार विकेट लिए। शोयब अख्तर ने पांच ओवर में 24 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

#RewariDefeatedMahendragarhBy68Runs. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 22:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: रेवाड़ी ने महेंद्रगढ़ को 68 रनों से हराया #RewariDefeatedMahendragarhBy68Runs. #VaranasiLiveNews