Ambala News: ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव का संशोधित शेड्यूल जारी

अंबाला। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर ड्राइव 2026 के लिए डेटा सत्यापन और प्रमाणीकरण का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी जिला शिक्षा और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों का डेटा एमआईएस पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपडेट कराना सुनिश्चित करें। इस पूरी प्रक्रिया के लिए 10 अगस्त 2026 को क्वालीफाइंग डेट निर्धारित किया गया है। डेटा सत्यापन और आपत्ति निस्तारण का चरणबद्ध शेड्यूल : शिक्षक 11 से 17 अगस्त तक अपनी व्यक्तिगत और सेवा प्रोफाइल को अपडेट व वैलिडेट करेंगे। सभी शिक्षकों के स्कोर और कार्यकाल का प्रकाशन 18 से 19 अगस्त तक किया जाएगा। शिक्षकों द्वारा आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 20 से 24 अगस्त तक तय की गई है। दावों और आपत्तियों पर जिला स्तरीय समिति द्वारा 25 से 31 अगस्त के बीच निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद जिला समिति के निर्णयों का प्रकाशन 1 सितंबर को होगा। वहीं राज्य स्तरीय समिति के समक्ष दावा या आपत्ति 2 से 4 सितंबर तक प्रस्तुत की जा सकेगी। संवाद

#RevisedScheduleForOnlineTransferDriveReleased. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 31, 2026, 01:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव का संशोधित शेड्यूल जारी #RevisedScheduleForOnlineTransferDriveReleased. #VaranasiLiveNews