Una News: जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान को याद किया

संवाद न्यूज एजेंसी संतोषगढ़ (ऊना)। सनोली-मजारा के गुरुद्वारा बाबा जवाहर सिंह में शनिवार को वीर बाल दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने माथा टेका। 25 दिसंबर से आयोजित अखंड पाठ साहिब का आज भोग डाला गया और कीर्तन दरबार का आयोजन भी हुआ।विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस सिखों के साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की वीरता और बलिदान को याद करते हुए मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों और युवाओं को साहस, नैतिकता, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम से प्रेरित करने का महत्व बताया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती अपने परिवार के साथ, जिला महामंत्री पोहू लाल भारद्वाज, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, मंडल अध्यक्ष ऊना दविंदर कौशल, मंडल अध्यक्ष बसदेहड़ा राहुल देव शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।

#RememberingTheSacrificesOfZorawarSinghAndFatehSingh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 27, 2025, 19:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान को याद किया #RememberingTheSacrificesOfZorawarSinghAndFatehSingh #VaranasiLiveNews