Rajasthan IMD Alert:राजस्थान में गर्मी से राहत, कई शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे; 18 मई से फिर बढ़ेगा पारा
राजस्थान में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच शुक्रवार को लोगों को कुछ राहत मिली। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर समेत अधिकांश शहरों में गर्मी का असर थोड़ा कम रहा। राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। हालांकि मौसम में राहत के बीच गुरुवार शाम जयपुर में आए तेज अंधड़ का असर भी देखने को मिला। शिवदासपुरा इलाके में गृह प्रवेश समारोह के दौरान टेंट गिरने से घायल हुई सांगानेर निवासी मुन्नी देवी (55) की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में कुल छह लोग घायल हुए थे। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के छह जिलों में आंधी और हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 मई से पश्चिमी राजस्थान में फिर से भीषण गर्मी लौटने की चेतावनी दी गई है। विभाग ने पश्चिमी जिलों में सीवियर हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। यह भी पढें-NEET पेपर लीक:मास्टरमाइंड मांगीलाल बिवाल का बेटा कॉलेज से गायब; बेटी छुट्टी पर, सीबीआई की रडार पर पूरा परिवार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से साफ रहा। सबसे अधिक तापमान फलोदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में 44.2 डिग्री और टोंक के वनस्थली में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से गर्मी का असर फिर बढ़ेगा और दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। मई के अंत तक प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। बड़े शहरों का हाल जयपुर:राजधानी में अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री की गिरावट के साथ 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में हल्की धूप और शाम को ठंडी हवा चलने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने शनिवार को भी हल्के बादल और आंधी की संभावना जताई है। अजमेर:अजमेर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के बावजूद दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहा। जोधपुर:जोधपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम रहा। भीषण गर्मी के चलते दिन में सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। सीकर:तीन दिन तक आंधी और बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा। जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सात दिन बाद तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंचा है। हालांकि 17 मई से फिर गर्मी बढ़ने की संभावना है। उदयपुर:उदयपुर में भी लोगों को मामूली राहत मिली। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 1.1 डिग्री कम रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए शहर में कई जगह फव्वारे और वाटर स्प्रे की व्यवस्था की गई।
#CityStates #Rajasthan #Jaipur #RajasthanWeather #RajasthanHeatwave #JaipurWeather #DustStormRajasthan #TemperatureDrop #ImdAlert #YellowAlert #OrangeAlert #SevereHeatwave #PhalodiTemperature #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 16, 2026, 03:14 IST
Rajasthan IMD Alert:राजस्थान में गर्मी से राहत, कई शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे; 18 मई से फिर बढ़ेगा पारा #CityStates #Rajasthan #Jaipur #RajasthanWeather #RajasthanHeatwave #JaipurWeather #DustStormRajasthan #TemperatureDrop #ImdAlert #YellowAlert #OrangeAlert #SevereHeatwave #PhalodiTemperature #VaranasiLiveNews
