Una News: मतगणना को लेकर बंगाणा में किया पूर्वाभ्यास
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा में पंचायत समिति की 19 सीटों तथा जिला परिषद की तीन सीटों के चुनावों की मतगणना को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपमंडल अधिकारी बंगाणा एवं रिटर्निंग अधिकारी सोनू गोयल ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बंगाणा में पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया।मतगणना कार्य के लिए राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की पांचवीं मंजिल पर विशेष रूप से मतगणना हाल स्थापित किया गया। प्रशासन द्वारा मतगणना केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। मतगणना प्रक्रिया को सुचारू एवं समयबद्ध ढंग से संचालित करने हेतु कुल 18 मतगणना काउंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक काउंटर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, जिससे मतगणना कार्य पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ पूरा किया जा सके।102 अधिकारी एवं कर्मचारी निभाएंगे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मतगणना कार्य को संपन्न करवाने के लिए कुल 102 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त कुछ कर्मचारियों को रिजर्व में भी रखा गया है ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनकी सेवाएं तुरंत ली जा सकें। पूर्वाभ्यास के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उपमंडल अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी सोनू गोयल ने स्पष्ट किया है कि मतगणना प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। इस अवसर पर तहसीलदार अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी केएल वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 23:52 IST
Una News: मतगणना को लेकर बंगाणा में किया पूर्वाभ्यास #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
