Rishikesh News: योगनगरी में डेयरियों का पंजीकरण अधर में
नगर निगम में डेयरियों का पंजीकरण अधर में लटका है। सूचीबद्ध 59 में से केवल 25 डेयरियों का रजिस्ट्रेशन हो पाया है। निगम प्रशासन ने इस कछुआ चाल का कारण चारधाम यात्रा और जनगणना ड्यूटी को बताया है।नगर निगम के बायलॉज के अनुसार निगम क्षेत्र में संचालित हो रहे डेयरियों का पंजीकरण आवश्यक है। नए बोर्ड के गठन के बाद मेयर शंभू पासवान ने भी शहर की एक डेयरी में जाकर निगम क्षेत्र में सभी डेयरियों का शत प्रतिशत पंजीकरण कराने की बात कही थी। बोर्ड गठन के बाद से अब तक नगर निगम मात्र 25 डेयरियों का ही पंजीकरण कर पाया है। जबकि 34 डेयरियों का पंजीकरण नहीं हो पाया।बताया जा रहा है कि जिन डेयरियों का पंजीकरण नहीं हुआ है, उनके संचालक मनमानी कर रहे हैं। कई डेयरी संचालक अपनी डेयरी के मेल बछड़ों के कान में टैग नहीं लगवा रहे हैं। इन बछड़ों के बड़े होने पर डेयरी संचालक इन्हें बाजार या फिर किसी अन्य क्षेत्र में छुड़वा देते हैं, जिससे यह पशु बाजार और आबादी क्षेत्रों में परेशानी पैदा करते हैं।पशुपालन विभाग की ओर से डेयरियों में जाकर तीन माह से बड़े बछड़ों का पंजीकरण किया जाता है। पशु चिकित्सकों का कहना है कि कुछ डेयरी संचालक मेल बछड़ों के कान में टैग नहीं लगाते। जिनके कान में टैग लगे होते हैं, उनके कान के टैग तोड़कर उन्हें भी बाजार या फिर आबादी वाले क्षेत्रों में छोड़ देते हैं। संवाद---नालियों में बहाया जाता है गोबरकई क्षेत्रों में डेयरियों से निकलने वाले गोबर को नाली में बहाने की शिकायतें भी नगर निगम प्रशासन को मिलती है। इस पर नगर निगम की ओर से संबंधित डेयरी संचालकों पर चालानी कार्रवाई की जाती है। कई बार मोहल्ले में डेयरी संचालकों और स्थानीय निवासियों में गोबर बहाने को लेकर टकराव हो जाता है।---कोट-वर्तमान में निगम के अधिकांश कर्मचारी चारधाम यात्रा और जनगणना के काम में व्यस्त हैं। इसलिए डेयरियों के पंजीकरण में तेजी नहीं आ पा रही। जल्द ही डेयरियों का पंजीकरण तेज किया जाएगा। - चंद्रकांत भट्ट, प्रभारी नगर आयुक्त ऋषिकेश
#RegistrationOfDairiesInYoganagariIsInLimbo #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 03:07 IST
Rishikesh News: योगनगरी में डेयरियों का पंजीकरण अधर में #RegistrationOfDairiesInYoganagariIsInLimbo #VaranasiLiveNews
