Agra News: आरबीएस ने बैडमिंटन में मारी बाजी

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में आरबीएस महाविद्यालय की छात्राओं ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। आगरा कॉलेज में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव और खेल सचिव डॉ. रुचि श्रीवास्तव ने विजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रो. कृपाशंकर सिंह, डॉ. डीके सिंह, प्रो. निशांत सिंह और डॉ. धनंजय सिंह ने भी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।

#RBSTriumphsInBadminton #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 25, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: आरबीएस ने बैडमिंटन में मारी बाजी #RBSTriumphsInBadminton #VaranasiLiveNews