RBI JE Vacancy: आरबीआई में निकली जूनियर इंजीनियर की भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें योग्यता और रिक्तियां

RBI JE Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 11 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें 7 पद सिविल इंजीनियर और 4 पद इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए निर्धारित हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 6 मई 2026 तय की गई है। आयोजन तारीख अधिसूचना जारी होने की तिथि 16 अप्रैल 2026 ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन शुरू 16 अप्रैल 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 06 मई 2026 आयु/पात्रता के लिए कट-ऑफ तिथि 16 अप्रैल 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड RBI की वेबसाइट पर सूचना दी जाएगी ऑनलाइन परीक्षा तिथि 06 जून 2026 कौन कर सकता है आवेदन जूनियर इंजीनियर (सिविल) पद के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है। डिप्लोमा वालों के लिए कम से कम 65% अंक चाहिए, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 55% अंक मान्य हैं। डिग्री वालों के लिए 55% अंक और एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 45% अंक जरूरी हैं। जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए भी इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल औरइलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए। इसमें भी डिप्लोमा के लिए 65% (SC/ST और दिव्यांग के लिए 55%) और डिग्री के लिए 55% (SC/ST और दिव्यांग के लिए 45%) अंक जरूरी हैं। इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 20 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसके भीतर ही अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अनुभव की शर्तें जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए डिप्लोमा धारकों को निर्माण/रखरखाव कार्य में 2 साल का अनुभव और डिग्री धारकों को PSU में 1 साल का अनुभव या 1 साल की अप्रेंटिसशिप जरूरी है। जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के लिए डिप्लोमा धारकों को बिजली से जुड़े भवन कार्यों में 2 साल का अनुभव और डिग्री धारकों को PSU में 1 साल का अनुभव या 1 साल की अप्रेंटिसशिप आवश्यक है। देखें आधिकारिक नोटिस

#GovernmentJobs #National #Rbi #RbiJeRecruitment #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 15:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




RBI JE Vacancy: आरबीआई में निकली जूनियर इंजीनियर की भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें योग्यता और रिक्तियां #GovernmentJobs #National #Rbi #RbiJeRecruitment #VaranasiLiveNews