Rohit Sharma Retirement: '2026 तक इंतजार क्यों किया?' रोहित के समर्थन में आए अश्विन; चयनकर्ताओं पर साधा निशाना
भारतीय क्रिकेट जगत में इस समय स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर अटकलों के बीच पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बीसीसीआई चयनकर्ताओं के फैसले के समय पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर चयनकर्ता 2027 विश्व कप की योजनाओं में रोहित को शामिल नहीं करना चाहते थे, तो यह बात काफी पहले स्पष्ट कर देनी चाहिए थी। क्या कहा गया है रिपोर्ट में एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि 2027 वनडे विश्व कप की योजनाओं में उन्हें शामिल नहीं किया गया है। इसी वजह से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे भारत के लिए उनका आखिरी मुकाबला हो सकता है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक न तो रोहित शर्मा और न ही बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है।
#CricketNews #Cricket #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 18:10 IST
Rohit Sharma Retirement: '2026 तक इंतजार क्यों किया?' रोहित के समर्थन में आए अश्विन; चयनकर्ताओं पर साधा निशाना #CricketNews #Cricket #National #VaranasiLiveNews
