Hapur News: किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप

धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर उनकी 11 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी व उसकी पत्नी उन्हें व उनकी पुत्री को जान से मारने की भी धमकी दी है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके गांव का ही नूरआलम मोती की माला बनवाने का काम करता है। उसका उनके घर पर आना जाना है। सात दिसंबर को वह घर से बाहर कहीं गई हुई थीं। उनकी 11 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। आरोप है कि नूरआलम उनकी पुत्री को घर पर अकेली पाकर जबरन घर में घुस आया। इस दौरान आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह उनकी पुत्री ने आरोपी से छुटकर शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग यहां एकत्र होने लगे। जिन्हें देख आरोपी यहां से भाग गया। इसके बाद वह शिकायत करने आरोपी के घर पहुंची। आरोपी की पत्नी ने गाली गलौज कर पुलिस में शिकायत करने पर उन्हें व उनकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी नूरआलम भी उन्हें व उनकी पुत्री को लगातार मामले में समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके बाद वह अपनी पुत्री को साथ लेकर थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। विवश होकर वह एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश पर नूरआलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ---

#RapeAlligationFromGirl #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 13, 2025, 21:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hapur News: किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप #RapeAlligationFromGirl #VaranasiLiveNews