रणवीर सिंह धमकी मामले में मैनेजर का बयान दर्ज, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में आगे बढ़ी जांच; क्राइम सीन रीक्रिएट

मुंबई पुलिस ने अभिनेता रणवीर सिंह और डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मैनेजरों के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग से जुड़ी घटनाओं के क्रम कोसमझने के लिए क्राइम सीन रीक्रिएट किया है। जानिए, दोनों मामलों में जांच कैसे आगे बढ़ रही है। रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन पुलिस सूत्रों के अनुसाररोहित शेट्टी मामले में क्राइम सीन रीक्रिएट किया है। क्राइम सीन को दोबारा से बनाने के लिए कस्टडी में मौजूद चार आरोपियों स्वप्निल सकट, आदित्य गायकी, सिद्धार्थ येनपुरे और समर्थ पोमाजी को साथ लिया गया। जांच करने वाली टीम ने गहनता से हर जांच की और सबूत जमा किए। साथ ही रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में उनके मैनेजर का बयान भी पुलिस ने दर्ज किया है। पैसों का एंगल भी रोहित शेट्टी मामले में आया सामने रोहित शेट्टी मामले की जांच कर रही है टीम को कुछ फाइनेंशियल डिटेल्स का भी पता चला है। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक जब क्राइम सीन रीक्रिट किया गया तो आरोपियों ने बताया कि स्कूटर देने के बाद मुख्य आरोपी शुभम लोनकर ने 11 हजार रुपये दिए। जबकि पहले पुलिस ने कहा था कि आरोपियों को 40 हजार रुपये मिले थे। बाद में जांच आगे बढ़ी तो पता चला आरोपियों को 51 हजार रुपये दिए गए थे। इसी केस में छठे आरोपी को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार छठे आरोपी प्रवीण लोनकर को दो से तीन दिनों में जेल से कस्टडी में ले लिया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रोहित शेट्टी फायरिंग केस का मुख्य शूटर अपने साथी के साथ अभी तक फरार है। उसकी तलाश जारी है। ये खबर भी पढ़ें:Ranveer singh:रणवीर सिंह धमकी मामले में नया मोड़, क्या कंफर्म हुआ बिश्नोई गैंग से कनेक्शन कहां तक बढ़ी जांच रणवीर सिंह मामले में कहां तक पहुंची जांच रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान पुलिस ने लिया है। लेकिन इस केस में जांच अभी अटकी हुई। अभिनेता को 1 करोड़ की फिरौती वाला वाॅइस नोट भेजा गया था, इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई। अब तकरणवीर सिंह धमकी मामले मेंफाेरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस भी इस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही जरूर कानूनी कदम पुलिस द्वारा उठाए जाएंगे।

#Bollywood #National #RanveerSingh #RohitShetty #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 07:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रणवीर सिंह धमकी मामले में मैनेजर का बयान दर्ज, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में आगे बढ़ी जांच; क्राइम सीन रीक्रिएट #Bollywood #National #RanveerSingh #RohitShetty #VaranasiLiveNews