Kullu News: रेंजर-रोवर को समाज सेवा और नेतृत्व का पढ़ाया पाठ
लारजी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में रेंजर एवं रोवर कुल्लू की ओर से नवप्रवेशित रेंजर एवं रोवर स्वयंसेवकों के लिए पंजीकरण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन रोवर स्काउट लीडर प्रेम नेगी ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के रेंजर एवं रोवर विंग की गतिविधियों, उद्देश्यों, सिद्धांतों और समाज सेवा के महत्व से अवगत कराया गया। प्रेम नेगी ने रेंजर एवं रोवर आंदोलन के इतिहास, मूल सिद्धांतों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामुदायिक सेवा, व्यक्तित्व विकास तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने विद्यार्थियों को इकाई की विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण शिविरों, साहसिक अभियानों, सामुदायिक सेवा कार्यक्रमों तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों से भी परिचित कराया। संवादविनोद कुमार को चेयरपर्सन चुनाकार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए रेंजर एवं रोवर इकाई की नई कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें विनोद कुमार को चेयरपर्सन, हेमंत बैरागी को रोवर मेट, सिद्धार्थ को सचिव टू रोवर मेट, सिमरन ठाकुर को रेंजर मेट, दीया को सचिव टू रेंजर मेट, ओमवंती को सचिव, यमुना को कोषाध्यक्ष तथा कविता को रिकॉर्ड कीपर चुना गया।
#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 29, 2026, 16:56 IST
Kullu News: रेंजर-रोवर को समाज सेवा और नेतृत्व का पढ़ाया पाठ #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews
