52 पुरुष और 10 महिलाएं: रिजॉर्ट में पार्टी और अश्लीलता, हर युवती को दिए 10 हजार; नैनीताल देह व्यापार का खुलासा
नैनीताल के रामनगर के सांवल्दे स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में शनिवार देर रात पुलिस ने देह व्यापार, शराब पार्टी और अश्लील गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 52 पुरुष और एक नाबालिग समेत 10 महिलाओं को पकड़ा है। इस दौरान रिजॉर्ट का महाप्रबंधक भाग गया। पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर दिया है। 52 लोगों के साथ ही रिजॉर्ट के जीएम के खिलाफ पॉक्सो, देह व्यापार समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मुख्य आरोपी मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्ताननगर निवासी उमेंद्र है। उसके साथ करीम नगर निवासी मेहराजुद्दीन भी पार्टी में शामिल था। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उमेंद्र का मेरठ, बुलंदशहर सहित अन्य जगहों में कीटनाशक और कृषि उपकरणों से जुड़ा कारोबार है।
#CityStates #Nainital #UttarPradesh #Uttarakhand #RamnagarResort #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 07:03 IST
52 पुरुष और 10 महिलाएं: रिजॉर्ट में पार्टी और अश्लीलता, हर युवती को दिए 10 हजार; नैनीताल देह व्यापार का खुलासा #CityStates #Nainital #UttarPradesh #Uttarakhand #RamnagarResort #VaranasiLiveNews
