राम गोपाल वर्मा ने फिल्म 'ऑब्सेशन' को बताया बेहतरीन, अपनी फिल्म 'कौन?' के सीन से की तुलना

हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' इन दिनों भारतीय बॉक्स आफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। इसकी तारीफ दर्शकों से लेकर अब सेलेब्स भी कर रहे हैं। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म की खूब प्रशंसा की। इसके साथ यह भी कहा कि फिल्म देखकर उन्हें उर्मिला मातोंडकर की फिल्म 'कौन' के किरदार की याद आ गई। रामू ने साझा किया पोस्ट फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने रविवार को एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह क्लिप फिल्म 'कौन' के एक सीन का था। उस सीन में उर्मिला का किरदार एक दरवाजे पर आकर पूछता है, "कौन"। फिर उसका चेहरा डरावना और बेचैन कर देने वाला हो जाता है। इसके साथ ही क्लिप में फिल्म 'ऑब्सेशन' का वायरल क्लिप भी शामिल था। इसके साथ उन्होंने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया- 'ऑब्सेशन देखने के बाद मुझे 'कौन' फिल्म में उर्मिला का यह दृश्य याद आ गया।' I remembered this shot of ⁦Urmila from KAUN after watching OBSESSION pic.twitter.com/o9mpQa7oTR — Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) June 7, 2026

#Bollywood #Entertainment #National #RamGopalVarma #RamGopalVarmaMovies #ObsessionMovie #ObsessionMovie2026 #ObsessionHorrorMovie #KaunFilm #HorrorMovies #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 12:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राम गोपाल वर्मा ने फिल्म 'ऑब्सेशन' को बताया बेहतरीन, अपनी फिल्म 'कौन?' के सीन से की तुलना #Bollywood #Entertainment #National #RamGopalVarma #RamGopalVarmaMovies #ObsessionMovie #ObsessionMovie2026 #ObsessionHorrorMovie #KaunFilm #HorrorMovies #VaranasiLiveNews