अच्छी फिल्में देखने दर्शक थिएटर जाते हैं , राम चरण ने रणवीर सिंह की धुरंधर को लेकर कही ये बात
राम चरण इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म पेद्दी की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। इस बीच राम चरण हाल ही में एक समिट में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी हालिया रिलीज 'पेद्दी' और रणवीर सिंह की धुरंधर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इन फिल्मों का बॉक्स-ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि इन्होंने देश को एक साथ लाने का काम किया। एक्टर ने कहा कि महामारी के बाद भले ही सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम हो गई हो, लेकिन केजीएफ और पुष्पा जैसी अच्छी फिल्मों ने साबित किया है कि ऐसा नहीं है। सिनेमा आज भी मनोरंजन का सबसे सस्ता जरिया रिपब्लिक समिट में राम से पूछा गया कि लोग थिएटर जाना क्यों बंद कर चुके हैं और एक एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर उनकी क्या राय है इस पर एक्टर ने कहा कि जब केजीएफ, पुष्पा 2, धुरंधर, कांतारा या आरआरआर जैसी बेहतरीन फिल्में आती हैं, तो लोग थिएटर वापस आते हैं। कोविड के असर के बाद हम सभी को थोड़ा डर था कि क्या वे वापस आएंगे। भारत में मनोरंजन का सबसे सस्ता जरिया आज भी सिनेमा ही है। परिवार के साथ फिल्म देखने जाना और फिल्म के बाद उस पर बातचीत करना, यह एक बेहतरीन सामूहिक गतिविधि भी है। बेशक अगर पॉपकॉर्न के दाम थोड़े कम हो जाएं, तो और भी अच्छा होगा।
#SouthCinema #National #RamCharan #Peddi #Dhurandhar #Dhurandhar2 #Rrr #Pushpa #Pushpa2 #Kgf #RamCharanOnDhurandhar #RamCharanOnDhurandharSuccess #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 13:58 IST
अच्छी फिल्में देखने दर्शक थिएटर जाते हैं , राम चरण ने रणवीर सिंह की धुरंधर को लेकर कही ये बात #SouthCinema #National #RamCharan #Peddi #Dhurandhar #Dhurandhar2 #Rrr #Pushpa #Pushpa2 #Kgf #RamCharanOnDhurandhar #RamCharanOnDhurandharSuccess #VaranasiLiveNews
