राज्यसभा: खरगे बोले- हम संसद बाधित करना नहीं चाहते; नाराज सभापति ने टोका- सच्चाई बयान करें, लोकतांत्रिक बनें

संसद के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। पीएम मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे सकते हैं। इससे पहलेराज्यसभा में बोलते हुए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को लोकसभा में ना बोलने देने का मुद्दा उठाया।राज्यसभा में खरगे ने कहा, 'संसद का मतलब लोकसभा और राज्यसभा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता देश के हितों पर बोलना चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया। आप इस तरह से सदन कैसे चला सकते हैं' जिस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, 'विपक्ष के नेता को पता होना चाहिए कि लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती।' उन्होंने आगे कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। इस बीचकेंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'आज हम सभी उम्मीद करते हैं कि सभी सांसद सदन के नियमों और परंपराओं का पालन करेंगे। सभी सांसद आज प्रधानमंत्री का भाषण सुनने का इंतजार कर रहे हैं। आपके लोकसभा में विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) सदन के नियमों का पालन नहीं करते।'

#IndiaNews #National #ParliamentBudgetSession #BudgetSession #RajyaSabha #MallikarjunKharge #Congress #RahulGandhiMatter #JpNadda #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 08:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राज्यसभा: खरगे बोले- हम संसद बाधित करना नहीं चाहते; नाराज सभापति ने टोका- सच्चाई बयान करें, लोकतांत्रिक बनें #IndiaNews #National #ParliamentBudgetSession #BudgetSession #RajyaSabha #MallikarjunKharge #Congress #RahulGandhiMatter #JpNadda #VaranasiLiveNews