रायगढ़ पहुंचा 'राजू': आमने-सामने आ गए ओडिशा और छत्तीसगढ़ के वन विभाग

ओडिशा के विभिन्न इलाकों से भटकता हुआ 'राजू' नामक हाथी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित हमीरपुर गांव पहुंच गया। हाथी के गांव के समीप पहुंचने की खबर मिलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इस घटना के बाद ओडिशा और छत्तीसगढ़ के वन विभागों के बीच समन्वय की कमी सामने आ रही है। सूचना पाकर दोनों राज्यों के वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। वन विभागों के बीच बढ़ा विवाद छत्तीसगढ़ वन विभाग के अधिकारियों ने ओडिशा वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ओडिशा के अधिकारी हाथी को जबरन छत्तीसगढ़ की सीमा की ओर खदेड़ रहे हैं। इसके साथ ही, हाथी के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी भी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के अधिकारियों के अनुसार उन्हें यह भी स्पष्ट नहीं बताया जा रहा कि हाथी पालतू है या जंगली। सही जानकारी के अभाव में हाथी की ट्रैकिंग और उसके व्यवहार का आकलन करना कठिन हो रहा है। बताया जा रहा है कि ओडिशा में हाथी के महावत को गांजे से जुड़े एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महावत की गिरफ्तारी के बाद से राजू किसी की बात नहीं मान रहा है और अपने ही अंदाज में विचरण कर रहा है। बयानों में विरोधाभास और दहशत दूसरी ओर ओडिशा वन विभाग के अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास दिखाई दे रहा है। कभी हाथी को पालतू बताकर महावत के जेल में होने की बात कही जा रही है, तो कुछ ही देर में अधिकारी अपने बयान से पलट रहे हैं। ओडिशा के अधिकारियों का दावा है कि हाथी को जबरदस्ती नहीं खदेड़ा गया, बल्कि वह खुद ही घूमते हुए रायगढ़ पहुंचा है। वे महावत की गिरफ्तारी से भी अनभिज्ञता जता रहे हैं। हमीरपुर में हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में कौतूहल और दहशत बनी हुई है तथा वन विभाग की टीमें स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

#CityStates #Chhattisgarh #Korba #RaigarhElephant #HamirpurVillage #OdishaChhattisgarhForestDepartment #ElephantDispute #MahoutArrested #RajuElephant #RaigarhNews #OdishaForestDepartment #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2026, 05:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रायगढ़ पहुंचा 'राजू': आमने-सामने आ गए ओडिशा और छत्तीसगढ़ के वन विभाग #CityStates #Chhattisgarh #Korba #RaigarhElephant #HamirpurVillage #OdishaChhattisgarhForestDepartment #ElephantDispute #MahoutArrested #RajuElephant #RaigarhNews #OdishaForestDepartment #VaranasiLiveNews