राजस्थान में मौसम ने बदला रंग: दिन में तपन तो रात में ठंडक...जानिए अगले 7 दिन कैसा रहेगा हाल
राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ गई है, जबकि कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट से सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। रविवार को पिलानी में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री तक अधिक रहा। श्रीगंगानगर में 40.6, चूरू में 40.2, बीकानेर में 40.1, जैसलमेर में 39.7, बाड़मेर में 39.1 और जोधपुर में 38.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। इन इलाकों में दिन के समय गर्म हवाओं का असर भी रहा। पूर्वी राजस्थान में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा। टोंक में 38.6, चित्तौड़गढ़ और अलवर में 38.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान-पाकिस्तान सीमा के आसपास बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण सतह के पास गर्म हवाएं चल रही हैं। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह रही है। दिन में गर्मी, रात में बढ़ने लगी ठंडक राजस्थान में मौसम का मिजाज दिन और रात में अलग-अलग नजर आ रहा है। जहां पश्चिमी जिलों में दिन का तापमान 38 से 41 डिग्री तक पहुंच रहा है, वहीं दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में रातें ठंडी होने लगी हैं। उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, पाली, टोंक और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री या इससे नीचे दर्ज किया जा रहा है। माउंट आबू में रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां देर शाम से सुबह तक हल्की गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में अगले एक सप्ताह मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी बनी रहेगी। हालांकि तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18 से 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। यानी दिन में गर्मी का असर बना रहेगा, जबकि रात और सुबह के समय कई इलाकों में हल्की ठंडक बढ़ सकती है। यह भी पढें-राजस्थान: मुख्यमंत्री के बयान पर बोले अशोक गहलोत, पंचायत चुनाव में सबक सिखाएंगे किसान प्रमुख शहरों में मौसम का हाल राजधानी जयपुर मेंरविवार को आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप रही। अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। एनसीआर में आने वाले अलवर रीजन मेंअधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री दर्ज हुआ। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। अगले सात दिनों में मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। इसी तरह कोटा मेंअधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम 24.6 डिग्री रहा। अगले एक सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा। अजमेर में भीदिनभर मौसम साफ रहा। धूप के कारण गर्मी का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
#CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #RajasthanWeatherUpdate #RajasthanTemperature #RajasthanHeat #PilaniTemperature #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 05, 2026, 07:02 IST
राजस्थान में मौसम ने बदला रंग: दिन में तपन तो रात में ठंडक...जानिए अगले 7 दिन कैसा रहेगा हाल #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #RajasthanWeatherUpdate #RajasthanTemperature #RajasthanHeat #PilaniTemperature #VaranasiLiveNews
