राजस्थान मौसम अलर्ट: जाता मानसून करेगा तरबतर; जानिए आईएमडी ने कब दी बारिश की चेतावनी

राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला जारी है, लेकिन इसी बीच गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री दर्ज हुआ। पश्चिमी जिलों में कई जगह तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री तक अधिक रहा। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर में तेज गर्म हवाओं के कारण सितंबर में गर्मी का असर बढ़ गया है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो पिछले 10 वर्षों में सितंबर का सबसे अधिक तापमान बताया गया है। जोधपुर में 40.6 डिग्री और उदयपुर में 36 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। दोनों जगह सितंबर के तापमान ने हाल के वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा। मानसून की वापसी जारी, बारिश कमजोर मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी तेजी से आगे बढ़ रही है। मानसून वापसी रेखा धौलपुर और उदयपुर तक पहुंच चुकी है। अगले दो-तीन दिनों में राजस्थान के कुछ और हिस्सों से मानसून की विदाई हो सकती है। 24 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की गई है। अगले तीन-चार दिन बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने के आसार हैं। यह भी पढें-राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला:अनुकंपा नियुक्ति के बाद की दूसरी शादी, अब वेतन से सास को देना होगा चौथाई हिस्सा पश्चिमी हवाओं से क्यों बढ़ी गर्मी मानसून की वापसी के बीच पश्चिमी राजस्थान में मजबूत पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इन्हीं हवाओं के कारण तापमान में अचानक बढ़ोतरी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का असर भी राजस्थान तक व्यापक रूप से नहीं पहुंच पा रहा है। इसके चलते प्रदेश में बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है। 25 सितंबर से कुछ इलाकों में बदल सकता है मौसम मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इसके बाद 27 सितंबर से जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 28 से 30 सितंबर के बीच उत्तर और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में स्थानीय स्तर पर बारिश के आसार हैं। जयपुर में भी बढ़ी गर्मी जयपुर में बुधवार को दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ी। अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले चार दिन जयपुर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है।

#CityStates #Rajasthan #Jaipur #RajasthanWeather #RajasthanHeat #MonsoonWithdrawal #RajasthanTemperature #42DegreeTemperature #ImdAlert #Rain #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 24, 2026, 06:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान मौसम अलर्ट: जाता मानसून करेगा तरबतर; जानिए आईएमडी ने कब दी बारिश की चेतावनी #CityStates #Rajasthan #Jaipur #RajasthanWeather #RajasthanHeat #MonsoonWithdrawal #RajasthanTemperature #42DegreeTemperature #ImdAlert #Rain #VaranasiLiveNews