Rajasthan 8th Result 2026: राजस्थान में 8वीं कक्षा का परिणाम जारी, 97.01% छात्र पास; पिछले साल से 0.35% सुधार
राजस्थान में कक्षा 8 का परीक्षा परिणाम 24 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। इस वर्ष कुल परिणाम 97.01 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल की तुलना में 0.35 प्रतिशत अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 8 में कुल 12,86,000 से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से करीब 12,45,000 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 97.01% छात्र सफल घोषित किए गए। ग्रेडिंग सिस्टम के तहत परिणाम A से E ग्रेड में जारी किया गया है। कक्षा 8 में 81 से 100 अंक प्राप्त करने वाले करीब 2,60,000 छात्रों को A ग्रेड मिला, जो 20.41% है। वहीं, सबसे अधिक 55.04% छात्रों को B ग्रेड दिया गया। 41 से 60 अंक प्राप्त करने वाले 21.46% छात्र C ग्रेड में रहे। कम अंक पाने वाले छात्रों की संख्या काफी कम रही, जिससे यह साफ है कि इस बार भी अधिकांश विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पढ़ें-RBSE Result 2026 Out:राजस्थान में कक्षा 5वीं और 8वीं में भी छात्राओं ने मारी बाजी, जानें कितना रहा रिजल्ट इस बार करीब 30,640 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री के लिए रखा गया है, जिनकी परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी। कुल मिलाकर कक्षा 8 का परिणाम बेहतर रहा है और विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है।
#CityStates #Ajmer #Rajasthan #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 11:35 IST
Rajasthan 8th Result 2026: राजस्थान में 8वीं कक्षा का परिणाम जारी, 97.01% छात्र पास; पिछले साल से 0.35% सुधार #CityStates #Ajmer #Rajasthan #VaranasiLiveNews
