ऋषिकेश: राजाजी नेशनल पार्क 15 नवंबर से फिर शुरू होगा सफारी का रोमांच, खुलेंगे मोतीचूर, चीला रेंज के गेट

पांच महीने के मानसून ब्रेक के बाद 15 नवंबर से फिर राजाजी नेशनल पार्क में पर्यटकों को वन्यजीवों के दीदार होंगे। यहां पर्यटक जंगल सफारी व हाथी सफारी का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए राजाजी पार्क प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।बीते 15 जून को मानसून ब्रेक के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर, चीला, रानीपुर और चीलावाली रेंज के गेट पर्यटकों के लिए विधिवत बंद कर दिए गए थे। पार्क प्रशासन ने इन सभी रेंजों से एक करोड़ 28 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त किया था, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 5 लाख रुपए अधिक है। चारों रेंजों में करीब 50 हजार 309 पर्यटकों ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। इसमें 47881 भारतीय और 2428 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। ये भी पढे़ंउत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू ऑपरेशन, संकरी घाटी होने से बढ़ी चुनौती, मौसम साफ होने पर बचाव अभियान फिर शुरू जंगल सफारी का सबसे लंबा ट्रैक करीब 30 किमी चीला रेंज में है। अन्य रेंजों में 15 से 20 किमी लंबा ट्रैक है। पार्क प्रशासन ने जंगल सफारी ट्रैक के समीप इस बार कुछ नए तालाबों का निर्माण किया है जिससे पर्यटक यहांं पानी पीने आने वाले जंगली जानवरों का दीदार कर सकेंगे।

#CityStates #Rishikesh #Uttarakhand #RajajiNationalPark #RishikeshNews #Monsoon #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 12:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ऋषिकेश: राजाजी नेशनल पार्क 15 नवंबर से फिर शुरू होगा सफारी का रोमांच, खुलेंगे मोतीचूर, चीला रेंज के गेट #CityStates #Rishikesh #Uttarakhand #RajajiNationalPark #RishikeshNews #Monsoon #VaranasiLiveNews