Una News: नगर पंचायत अंब में बरसात का पानी बना मुसीबत, नगरवासी परेशान

अंब(ऊना)। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बावजूद अंब के निवासियों को बरसात के पानी से होने वाले नुकसान से अब तक कोई राहत नहीं मिल पाई है। हर साल मानसून के दौरान औसत से अधिक बारिश होने पर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। बरसाती पानी लोगों के घरों के भीतर तक घुस जाता है। विशेष रूप से वार्ड नौ की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक रहती है। दरअसल नगर पंचायत की सभी नालियों का पानी बहकर इसी क्षेत्र में जमा हो जाता है। गंदा पानी और कीचड़ घरों में घुसने के कारण लोगों का कीमती घरेलू सामान खराब हो जाता है और स्थानीय निवासियों को घंटों सफाई के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। केवल रिहायशी इलाके ही नहीं बल्कि बस अड्डा परिसर की दुकानों में भी पानी भरने से दुकानदारों को हर साल भारी आर्थिक चपत लग रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा जल निकासी के पुख्ता इंतजाम न करने के कारण उन्हें हर बरसात में इस तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय बस अड्डा के दुकानदार यशपाल का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद हमें उम्मीद थी कि जल निकासी की व्यवस्था सुधरेगी लेकिन आज भी हमारे घरों और दुकानों में बरसात का पानी घुस रहा है। इससे सारा सामान बर्बाद हो जाता है।स्थानीय दुकानदार संजीव भारद्वाज का कहना है कि ज्यादा बारिश होते ही दुकान में पानी भर जाता है। इससे हर साल हजारों का नुकसान उठाना पड़ता है लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।-----------नैहरियां रोड स्थित दुकानदार धनी राम का कहना है कि बरसात आने पर सड़कों और घरों में कोई फर्क नहीं रह जाता। प्रशासन को जल्द से जल्द बड़े नालों का निर्माण करवाना चाहिए ताकि हमें इस समस्या से मुक्ति मिले।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 23:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: नगर पंचायत अंब में बरसात का पानी बना मुसीबत, नगरवासी परेशान #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews