भोर से रात तक बारिश: अचानक 8 डिग्री पारा गिरा, यूपी में सबसे ठंडी काशी; निकलने लगे रजाई-गद्दे और गर्म कपड़े
अर्णब तूफान के असर से काशी में भोर के साढ़े चार बजे से पूरी रात बारिश नहीं रुकी। बेमौसम बारिश ने अक्तूबर में ही जाड़े का अहसास करा दिया। एक ही दिन में पारा साढ़े आठ डिग्री लुढ़क गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे आकर सिर्फ 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को पारा 32.8 डिग्री था। तापमान के इस गिरावट के चलते बृहस्पतिवार को वाराणसी प्रदेश का सबसे ठंडा जिला बन गया। दिन और रात के बीच तापमान में सिर्फ तीन डिग्री का ही फर्क रहा। पूरे दिन काशी में धीमे-धीमे सिर्फ दो मिमी ही बारिश हुई, लेकिन पहली बार अक्तूबर की दोपहर में कंपकंपी छूट गई। पूरे दिन बादल भी छाये रहे। हवा 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही। इस बारिश ने लोगों की ठंड बढ़ाने के साथ ही सड़कों पर कीचड़ भी खूब कराई। घाटों पर फिसलन से कई लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई। अक्तूबर का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री और अधिकतम औसत तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा है। औसत बारिश यानी कि अक्तूबर में 30.3 मिमी तक बारिश हो जाती है।
#CityStates #Varanasi #VaranasiWeather #KashiWeather #RainfallInVaranasi #TemperatureDrop #EightDegreeDrop #ColdestCityInUp #UttarPradeshWeather #OctoberWeather #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 22:52 IST
भोर से रात तक बारिश: अचानक 8 डिग्री पारा गिरा, यूपी में सबसे ठंडी काशी; निकलने लगे रजाई-गद्दे और गर्म कपड़े #CityStates #Varanasi #VaranasiWeather #KashiWeather #RainfallInVaranasi #TemperatureDrop #EightDegreeDrop #ColdestCityInUp #UttarPradeshWeather #OctoberWeather #VaranasiLiveNews
