Uttarakhand Weather: मौसम का मिजाज बदला, अगले तीन दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी

मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने पिथौरागढ़, बागेश्वर समेत सभी जिलों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बर्फबारी की भी संभावना है। शहर में सोमवार सुबह और शाम ठंड के साथ दिनभर धूप खिली रही। दिन का अधिकतम तापमान देहरादून के 29.8 से चार डिग्री अधिक 32.4 और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान आठ डिग्री लुढ़ककर 14.1 और न्यूनतम तीन डिग्री घटकर 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इन दिनों खेतों में गेहूं की बालियाें की कटाई हो रही है। अगर बारिश और ओलावृष्टि होती है तो गेहूं की फसल खराब हो सकती है। ओलावृष्टि से साग-सब्जियों को भी नुकसान पहुंच सकता है।

#CityStates #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandNews #UkNews #UttarakhandWeather #UttarakhandWeatherAlertHailstorm #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 07, 2026, 12:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand Weather: मौसम का मिजाज बदला, अगले तीन दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी #CityStates #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandNews #UkNews #UttarakhandWeather #UttarakhandWeatherAlertHailstorm #VaranasiLiveNews