पंजाब में फिर बदलेगा मौसम: 10 फरवरी को बारिश के आसार, कोहरे से दृश्यता 50 मीटर तक घटी

पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 9 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 10 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इससे पहले आगामी छह दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। बुधवार को घने कोहरे ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। अमृतसर और पटियाला में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई, जबकि आदमपुर में यह 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। बठिंडा में 80 मीटर दृश्यता रिकॉर्ड की गई। कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में औसतन एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर 4.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। पटियाला और बठिंडा का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, पटियाला में 7.0 डिग्री, पठानकोट में 6.0 डिग्री, बठिंडा में 4.9 डिग्री, फरीदकोट में 5.0 डिग्री, गुरदासपुर में 6.0 डिग्री और फिरोजपुर में 5.4 डिग्री दर्ज किया गया। लोगों को सतर्क रहने की सलाह अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई और यह सामान्य के आसपास बना रहा। फरीदकोट में सबसे अधिक 23.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। अमृतसर और लुधियाना में 21.4 डिग्री, पटियाला में 21.8 डिग्री, बठिंडा में 21.5 डिग्री, एसबीएस नगर में 21.2 डिग्री, फिरोजपुर में 21.7 डिग्री और रूपनगर में 22.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बारिश और कोहरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

#CityStates #Patiala #Punjab #RainAlertInPunjab #PunjabWeather #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 03:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंजाब में फिर बदलेगा मौसम: 10 फरवरी को बारिश के आसार, कोहरे से दृश्यता 50 मीटर तक घटी #CityStates #Patiala #Punjab #RainAlertInPunjab #PunjabWeather #VaranasiLiveNews