Delhi NCR News: बारिश ने बढ़ाई राहगीरों की मुसीबत
पूर्वी दिल्ली (संवाद)। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन के बराबर में गहरे नाले की खुदाई के चलते सड़क पहले से ही जर्जर है, लेकिन बारिश के बाद यहां हालात और बदतर हो जाते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भरने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ है। बारिश के बाद पैदल यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ जाती हैं। सड़क पर फैले मलबे और बायोमास के ऊपर से गुजरते समय कई बार पैर धंस जाते हैं। पानी के नीचे छिपे गड्ढों के कारण लोगों को कदम-कदम पर सावधानी बरतनी पड़ती है। दरअसल, यह सड़क आसपास की कई कॉलोनियों को जोड़ती है और रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। बारिश के बाद पानी भरने से खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि नाले की खुदाई जल्द पूरी कर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि बारिश के बाद लोगों को इस परेशानी से न जूझना पड़े।
#RainAddsToTheWoesOfPassersby #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 13:23 IST
Delhi NCR News: बारिश ने बढ़ाई राहगीरों की मुसीबत #RainAddsToTheWoesOfPassersby #VaranasiLiveNews
