Ambala News: रेलवेकर्मियों, पेंशनभोगियों को प्रीमियम ट्रेनों में उच्च श्रेणी यात्रा की सुविधा
- राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में भी अपग्रेड कर सकेंगे क्लास, रेलवे बोर्ड ने जारी किए निर्देशसंवाद न्यूज एजेंसीअंबाला। रेलवे बोर्ड ने त्योहारी सीजन से पहले लाखों कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत दी है। अब रेलवे कर्मचारी, पेंशनभोगी और विधवा पास धारक राजधानी, दुरंतो और शताब्दी जैसी प्रीमियम एक्सप्रेस ट्रेनों में भी उच्च श्रेणी में यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपनी पात्रता से उच्च श्रेणी का अंतर किराया देना होगा।रेलवे बोर्ड ने 30 अक्तूबर को एक आधिकारिक आदेश जारी कर यह फैसला सुनाया है। यह सुविधा प्रिवलेज पास, पोस्ट रिटायरमेंट कॉम्प्लीमेंट्री पास और विडो पास धारकों के लिए तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। बोर्ड के निदेशक (पैसेंजर मार्केटिंग)-द्वितीय संजय मनोचा और संयुक्त निदेशक/स्थापना (कल्याण) एमएम जेयाबालन द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।आदेश में बताया गया है कि रेलवे सेवक (पास) नियम 1986 के अनुसूची-II के नियम 3 (एक्स) के तहत मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में अंतर किराया देकर उच्च श्रेणी में यात्रा करने का प्रावधान पहले से ही था। निदेशालय से विचार-विमर्श के बाद यह पाया गया कि नियम में राजधानी, दुरंतो और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों पर इस प्रावधान को लागू करने पर कोई रोक नहीं थी। इसी आधार पर अब यह स्पष्ट कर दिया गया है कि पास धारक लागू किराए का अंतर देकर इन ट्रेनों में भी उच्च श्रेणी में सफर कर सकते हैं।ऑनलाइन सिस्टम में बदलाव के निर्देशरेलवे बोर्ड ने क्रिस/पीआरएस तथा क्रिस/एचआरएमएस को तुरंत अपने सिस्टम और ऑनलाइन ई-पास मॉड्यूल में आवश्यक तकनीकी संशोधन करने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह नया आदेश पूर्व में पास और पीटीओ पर यात्रा पात्रता को लेकर जारी किए गए सभी पुराने निर्देशों का अतिक्रमण करता है। नए संशोधित यात्रा अधिकार जारी किए गए हैं। वित्त मंत्रालय (रेलवे) की सहमति के बाद यह निर्णय लागू किया गया है। ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, अंबाला के मंडल सचिव पवन मेहरा ने कहा कि इससे त्योहारी सीजन में अपने घर जाने वाले रेल कर्मचारियों व आश्रितों को काफी राहत मिलेगी।
#RailwayEmployees #PensionersToGetHigherClassTravelFacilityInPremiumTrains #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 02:59 IST
Ambala News: रेलवेकर्मियों, पेंशनभोगियों को प्रीमियम ट्रेनों में उच्च श्रेणी यात्रा की सुविधा #RailwayEmployees #PensionersToGetHigherClassTravelFacilityInPremiumTrains #VaranasiLiveNews
