Jammu News: रेल कर्मियों ने ली एनआरएमयू की सदस्यता
जम्मू। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) के कार्यालय पर मंगलवार को दस रेल कर्मियों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। स्टेशन परिसर स्थित यूनियन कार्यालय पर शाखा मंत्री राजेश शर्मा ने सभी का स्वागत कर सदस्यता ग्रहण करवाई। शाखा मंत्री ने नए यूनियन के महत्व को समझाते हुए कहा कि श्रमिकों द्वारा गठित एक संगठन है, जो एकजुट होकर अपने कार्यस्थल पर अपनी बात रखने के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हैं। यूनियन के माध्यम से ही उनकी आवाज उच्च स्तर तक पहुंच सकती है। सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों में मनीष, मयंक, रामकृपाल, संजय, गौरव, जितेंद्र, महादीप, नवनीत और रामबाबू शामिल रहे। इस दौरान मीडिया प्रभारी प्रकाश चन्द्र, मदन कुमार, जसवंत, नवनीत, संजय, धर्मेंद्र, दीपक, रोहित, ओमकार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।---
#RailwayEmployeesJoinedTheNRMU. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 03:05 IST
Jammu News: रेल कर्मियों ने ली एनआरएमयू की सदस्यता #RailwayEmployeesJoinedTheNRMU. #VaranasiLiveNews
