रेल टिकट चेकिंग अभियान : 4093 यात्री पकड़े, 36.24 लाख जुर्माना वसूला
अलीगढ़ स्टेशन और ट्रेनों में एक से 20 अगस्त तक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 4093 यात्रियों को प्रभारित कर 36.24 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट पर यात्रा, अनबुक्ड लगेज, धूम्रपान और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अलीगढ़ में 1960 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले, जिनसे 20.58 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि 1860 यात्री अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे 13.58 लाख रुपये वसूले गए। इसके अलावा अनबुक्ड लगेज के नौ मामलों में 2940 रुपये और धूम्रपान व गंदगी फैलाने के 264 मामलों में 2.04 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
#AligarhNews #Train #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 23, 2026, 02:55 IST
रेल टिकट चेकिंग अभियान : 4093 यात्री पकड़े, 36.24 लाख जुर्माना वसूला #AligarhNews #Train #VaranasiLiveNews
