Rahul Gandhi Dehradun Visit Live: कुछ ही देर में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, बारिश ले रही परीक्षा

नीट, सीबीएसई व भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवाओं व छात्रों से संवाद करेंगे। वहीं, आगामी चुनाव का बिगुल भी फूंकेंगे।छात्रों की गूंज कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी है। परेड ग्राउंड की जगह बन्नू कॉलेज ग्राउंड में भले ही कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है लेकिन जोश पहले से कहीं ज्यादा है। कांग्रेस के अनुसार 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है। इससे कांग्रेसी गदगद नजर आ रहे हैं लेकिन इस संभावित भीड़ को संभालने के लिए कांग्रेस की इंटरनल टीम लगी हुई है, लेकिन दूसरी तरफ देहरादून में लगातार हो रही तेज बारिश कार्यक्रम के सामने चुनौती भी बन सकती है। राहुल गांधी आज शुक्रवार शाम चार बजे फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से राजपुर रोड स्थित एक होटल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के बाद वहकांग्रेस के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता रहे दिवंगत अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना दी और हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया। अमर मेहता लंबे समय तक कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे और पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहे। कांग्रेस ने उनके निधन को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #RahulGandhi #RahulGandhiDehradunVisitToday #ChhatronKiGoonj #UttarakhandNews #RahulGandhiSchedule #RahulGandhiInUttarakhand #RahulGandhiLatestNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 17:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rahul Gandhi Dehradun Visit Live: कुछ ही देर में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, बारिश ले रही परीक्षा #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #RahulGandhi #RahulGandhiDehradunVisitToday #ChhatronKiGoonj #UttarakhandNews #RahulGandhiSchedule #RahulGandhiInUttarakhand #RahulGandhiLatestNews #VaranasiLiveNews