Meerut News: राधाष्टमी पर मंदिरों में गूंजा राधा नाम, भक्ति में झूमे श्रद्धालु

..औघड़नाथ मंदिर में हुआ राधा गोविंद का विशेष अभिषेक, फूल बंगला और छप्पन भोग के हुए दर्शन रेलवे रोड और जेल चुंगी में संकीर्तन, फूलों का श्रृंगार व भजन कार्यक्रमों ने बांधा समां, निकली शोभायात्रा माई सिटी रिपोर्टर मेरठ।राधाष्टमी का पर्व शनिवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर में प्रात: 5:30 बजे मंगला आरती हुई। राधा गोविंद को माखन मिश्री का भोग लगाया गया। सुबह 7:30 बजे श्रृंगार आरती हुई। दोपहर 12 बजे राधा जी का विशेष अभिषेक किया गया। इसमें मंदिर समिति अध्यक्ष सतीश सिंघल, महामंत्री सुनील गोयल, डॉ. महेश बसल, भारत भूषण गुप्ता और संजय बसल ने अभिषेक किया। इसके बाद आरती कर पेड़ा, सेव और चरणामृत का प्रसाद वितरित किया गया। वृंदावन से लाई गई विशेष पोशाक राधा कृष्ण को धारण कराई गई। मंदिर में फूल बंगला सजाया गया और छप्पन भोग के दर्शन कराए गए। शाम चार से 6:30 बजे तक भजन मंडली ने संकीर्तन किया। राधा कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।वहीं रेलवे रोड स्थित त्रिनेत्रनाथ शिव मंदिर में राधारानी का फूलों से भव्य श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया गया। मंदिर संचालिका गीता शर्मा ने राधा नाम की महिमा बताई। महिला सदस्यों ने राधा नाम का संकीर्तन किया और बाद में भक्तों को प्रसाद वितरित किया। आयोजन में राजीव शर्मा, अतुल बंसल, हितेश बंसल, नवीन बंसल और राम किशोर गुप्ता सहित मंदिर समिति का सहयोग रहा।सदर तेली मोहल्ले में गणपति सेवा समिति के 17 वें श्री गणेश महोत्सव के छठे दिन राधाष्टमी पर भगवान गणेश को 56 भोग अर्पित किया गया। बच्चों ने राधा कृष्ण और शिव पार्वती के स्वरूप में मनोहारी नृत्य प्रस्तुति दी। शिव के गोपी रूप धारण कर वृंदावन पहुंचने और गोपेश्वर महादेव के रूप में पूजनीय होने की लीला का मंचन किया। साईश गोगिया ने श्रीकृष्ण, अंगद भाटिया ने शिव, दिव्यांशी भाटिया ने राधा और साधिका गोगिया ने पार्वती का रूप में प्रस्तुति दी।जेल चुंगी स्थित हाइडल कॉलोनी के शिव दुर्गा हनुमान मंदिर में श्री श्याम बालाजी सलोना परिवार की ओर से राधाष्टमी उत्सव हुआ। पंडित वीरेंद्र प्रसाद गिरोला ने नवग्रह पूजन कर ज्योत प्रज्ज्वलित की। वृंदावन से आए नीरव शर्मा ने राधा नाम संकीर्तन कराया। मैं तो बधाई लेकर आऊंगी भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। उत्सव में राधा-कृष्ण की लीलाओं की प्रस्तुति हुई। मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया गया। समिति ने इत्र और पुष्प वर्षा की। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। डीडी शर्मा, विक्रम सिंह, मयंक गोयल, सुबोध बंसल, संजय शर्मा, राहुल रावल, मनीष बंसल, किशन चंद शर्मा, अर्पित मांगलिक और शिवांशु गोयल, उज्जवल रस्तोगी आदि रहे।उधर, आकाशपुरम मोकमपुर स्थित मेहंदीपुर बालाजी छोटा चुलकाना धाम में राधा रानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राधा रानी को छप्पन भोग लगाया गया। कीर्तन के साथ बच्चों ने नृत्य कर उत्सव मनाया। पीठाधीश्वर दीपेंद्र कुमार जैन ने कहा कि राधा रानी श्रीकृष्ण की शक्ति और भक्ति हैं। इस दौरान पंडित अशोक दुबे, राजरानी, रीना, मोहनी, तारा, सुदेश रहे।- 108 कलशों से महाभिषेक का एलईडी स्क्रीन पर प्रसारणमेरठ। शास्त्री नगर स्थित इस्कॉन मंदिर की ओर से शुक्रवार को श्री राधाष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। शाम छह बजे 51 किलो फूलों से सजे फूल बंगले में राधा रानी के दिव्य दर्शन हुए। इसके बाद श्री राधा कृष्ण की युगल सरकार का पंचामृत सहित 108 कलशों से महाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बड़ी एलईडी स्क्रीन पर अभिषेक का सीधा प्रसारण किया गया।वृंदावन धाम से आई कीर्तन मंडली ने मृदंग और करताल के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। गीत संगीत को सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। युवाओं के लिए भक्ति रॉक बैंड के साथ हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन हुआ। मंदिर के बाल भक्तों ने राधा रानी की लीलाओं पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता चारू गोविंद प्रभु ने कहा कि राधा रानी संपूर्ण ब्रह्मांड की माता हैं। राधा रानी की कृपा से कृष्ण प्रेम की प्राप्ति सहज होती है। आयोजन में नवीन गौर दास, सव्य साची दास, महाबहु अर्जुन दास अंकेश अग्रवाल, विपुल सिंघल, मयंक अग्रवाल, पीयूष गोयल, पूजा गोयल रही। अंत में विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

#RadhaAshtmi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 19, 2026, 15:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Radha ashtmi



Meerut News: राधाष्टमी पर मंदिरों में गूंजा राधा नाम, भक्ति में झूमे श्रद्धालु #RadhaAshtmi #VaranasiLiveNews