Noida News: रबूपुरा पीएचसी वार्ड बॉय और फार्मासिस्ट के भरोसे...डॉक्टर नहीं

रोजाना करीब 200 मरीज यहां इलाज कराने पहुंचते हैंजेवर विधायक के निवास वाले गांव में हो रही अनदेखीफोटो..अमर उजाला संवादयमुना सिटी। रबूपुरा में बीते दो महीने से एक भी सरकारी डॉक्टर नहीं है। करीब तीस हजार की आबादी वाला यह गांव पूरी तरह यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर ही निर्भर है। हर दिन करीब 200 मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल के अन्य कर्मचारी ही मरीजों को दवाइयां देते हैं। पूरा पीएचसी वार्ड बॉय और फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है और यह हाल तब है, जब जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह खुद इसी गांव में रहते हैं। यह स्वास्थ्य केंद्र उनके आवास से बिल्कुल सटा हुआ है। इसके बाद भी विभागीय स्तर से लगातार डॉक्टर नहीं भेजे जा रहे।10 दिसंबर से नहीं है कोई चिकित्सकस्वास्थ्य केंद्र में बीते 10 दिसंबर से एक भी चिकित्सक नहीं है। इससे पहले तक यहां पर एक चिकित्सक थे, जो दो साल का अनुबंध पूरा होने के बाद वह यहां से वापस चले गए। तब से ही स्वास्थ्य केंद्र बिना चिकित्सक के ही संचालित हो रहा है। रबूपुरा के स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत वार्ड ब्वाय, फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ मिलकर लोगों का इलाज करने में जुटा है। मरीजों को अस्पताल से दवाइयां दे दी जाती हैं और इंजेक्शन लगा दिए जाते हैं। लेकिन इमरजेंसी होने पर लोगों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। अस्पताल में दो चिकित्सकों की जरूरत स्वास्थ्य केंद्र में एक पुरुष और एक महिला चिकित्सक की जरूरत है, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर उपचार मुहैया कराया जा सके। लेकिन विभाग बीते दो महीने से यहां एक भी चिकित्सक की तैनाती नहीं कर पाया है। -----------------------------------------------------------------------------------------विभाग को पत्र लिखा गया है-पीएचसी में दो चिकित्सकों की तैनाती के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। लोगों की परेशानी को देखते हुए विभाग से संपर्क किया गया है और जल्द से जल्द चिकित्सकों की नियुक्ति स्वास्थ्य केंद्र में करने के लिए कहा गया है।धीरेंद्र सिंह, विधायक (रबूपुरा)

#RabupuraPHCDependentOnWardBoyAndPharmacist...NoDoctor #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 19:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: रबूपुरा पीएचसी वार्ड बॉय और फार्मासिस्ट के भरोसे...डॉक्टर नहीं #RabupuraPHCDependentOnWardBoyAndPharmacist...NoDoctor #VaranasiLiveNews