Bareilly News: फाॅल्ट के बाद कुतुबखाना उपकेंद्र ठप, इलाके की बिजली गुल

बरेली। कुतुबखाना उपकेंद्र में फॉल्ट के कारण मंगलवार को इससे पोषित इलाकों की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक ठप रही। बिजली व्यवस्था में सुधार पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बाद भी शहर के लोगों को लगातार बिजली नहीं मिल रही। बार-बार होने वाले फॉल्ट के कारण कई-कई घंटे कटौती की जा रही है। दो दिन पहले हरूनगला उपकेंद्र फेल होने से सात घंटे तक कटौती की गई थी।कुतुबखाना उपकेेंद्र की 33 केवी लाइन में मंगलवार शाम छह बजे तकनीकी खराबी आने के कारण सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण कुतुबखाना, पुराना रोडवेज, चाहबाई, बजरिया पूरनमल, आलमगिरीगंज, मठ की चौकी आदि इलाकों में रात 10 बजे तक आपूर्ति ठप रही। इधर, डेलापीर, किला और कैंट उपकेंद्रों से पोषित इलाकों में भी फॉल्ट ने परेशान किया। तापमान में हो रहे इजाफे और बिजली की बढ़ती मांग के बीच फॉल्ट की संख्या भी बढ़ रही है। मंगलवार को सुभाषनगर, हरूनगला, जगतपुर, शाहदाना उपकेंद्र से पोषित इलाकों से भी बिजली गुल होने की शिकायतें रहीं।

#QutubkhanaSubstationShutsDownDueToFault #ElectricitySupplyDisruptedInTheArea #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 03:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: फाॅल्ट के बाद कुतुबखाना उपकेंद्र ठप, इलाके की बिजली गुल #QutubkhanaSubstationShutsDownDueToFault #ElectricitySupplyDisruptedInTheArea #VaranasiLiveNews