क़तील शिफ़ाई: यारो किसी क़ातिल से कभी प्यार न माँगो
यारो किसी क़ातिल से कभी प्यार न माँगो अपने ही गले के लिए तलवार न माँगो गिर जाओगे तुम अपने मसीहा की नज़र से मर कर भी इलाज-ए-दिल-ए-बीमार न माँगो खुल जाएगा इस तरह निगाहों का भरम भी काँटों से कभी फूल की महकार न माँगो सच बात पे मिलता है सदा ज़हर का प्याला जीना है तो फिर जीने का इज़हार न माँगो उस चीज़ का क्या ज़िक्र जो मुमकिन ही नहीं है सहरा में कभी साया-ए-दीवार न माँगो हमारे यूट्यूब चैनल कोSubscribeकरें।
#Kavya #UrduAdab #QateelShifai #क़तीलशिफाई #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 07:24 IST
क़तील शिफ़ाई: यारो किसी क़ातिल से कभी प्यार न माँगो #Kavya #UrduAdab #QateelShifai #क़तीलशिफाई #VaranasiLiveNews
