पुरुषोत्तम माह: राजसी वस्त्रों में विराजे प्रभु, महिलाओं ने किया महापाठ; पद्मिनी एकादशी पर भव्य शृंगार

काशी में पुरुषोत्तम माह की पद्मिनी एकादशी पर बुधवार को विष्णु मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिव की नगरी में भक्तों ने भगवान विष्णु के राजसी स्वरूप के दर्शन कर सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। शहर के प्रमुख विष्णु मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विशेष अनुष्ठानों का आयोजन होता रहा। पद्मिनी एकादशी के अवसर पर भगवान विष्णु का पीले राजसी वस्त्र, भव्य मुकुट और तुलसी दल से विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिरों में हरि के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर विधिवत पूजा-अर्चना की और तेजस्वी संतान तथा परिवार की सुख-शांति की कामना की। बिंदुमाधव, आदिकेशव, बृहस्पति मंदिर, पुरुषोत्तम मंदिर समेत पुराणों में वर्णित काशी के 24 सिद्ध विष्णु मंदिरों में विशेष पूजन और अनुष्ठान हुए। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार, आरती और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 14:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पुरुषोत्तम माह: राजसी वस्त्रों में विराजे प्रभु, महिलाओं ने किया महापाठ; पद्मिनी एकादशी पर भव्य शृंगार #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews