Bihar News: आम तोड़ने गया था इकलौता बेटा, तीन दिन बाद नहर किनारे मिली लाश; इलाके में मची सनसनी
पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तीन दिनों से लापता छह वर्षीय मासूम बच्चे का शव मंगलवार सुबह नहर किनारे मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। आम तोड़ने के लिए बगीचा था मासूम मृतक की पहचान रामपुर पंचायत के चतरा गांव निवासी कैसर के इकलौते पुत्र शाकिब उर्फ आहिल (6) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आहिल तीन दिन पहले घर से करीब एक किलोमीटर दूर आम के बगीचे में आम तोड़ने गया था। इसके बाद वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने शुरू की तलाश काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में डगरूआ थाने में बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से बगीचे और आसपास के इलाकों में घंटों सर्च अभियान चलाया, लेकिन तब भी बच्चा नहीं मिला। नहर किनारे मिला शव मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने चतरा गांव के पास नहर किनारे एक बच्चे का शव देखा। सूचना मिलते ही इलाके में भीड़ जुट गई। बाद में शव की पहचान आहिल के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही डगरूआ थाना के अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। ये भी पढ़ें- Bihar News: विदाई ऐसी कि हर आंखें हुईं नम! बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, पेश की मिसाल मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बच्चे की मौत नहर में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई साजिश है। मासूम की मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
#CityStates #Bihar #Purnea #पूर्णियान्यूज #डगरूआथाना #लापताबच्चा #मासूमकाशव #नहरकिनारेशवबरामद #बिहारक्राइमन्यूज #शाकिबउर्फआहिल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 14:47 IST
Bihar News: आम तोड़ने गया था इकलौता बेटा, तीन दिन बाद नहर किनारे मिली लाश; इलाके में मची सनसनी #CityStates #Bihar #Purnea #पूर्णियान्यूज #डगरूआथाना #लापताबच्चा #मासूमकाशव #नहरकिनारेशवबरामद #बिहारक्राइमन्यूज #शाकिबउर्फआहिल #VaranasiLiveNews
