पंजाब में फिर सिर उठा रहा आतंकी नेटवर्क: ISI-खालिस्तानी गठजोड़ और गैंगस्टर कनेक्शन से बढ़ी चुनौती; ये है चिंता
पंजाब में एक बार फिर सुरक्षा हालात को लेकर गंभीर चिंता सामने आ रही है। पाकिस्तान समर्थित खुफिया एजेंसी, खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क और गैंगस्टर-आतंकी गठजोड़ के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। हाल के घटनाक्रम और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई से साफ है कि राज्य को अस्थिर करने की कोशिशें सुनियोजित तरीके से की जा रही हैं। बीते महीनों में कई घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। अप्रैल 2026 में पटियाला-राजपुरा रेल ट्रैक पर कम तीव्रता का आईईडी विस्फोट हुआ जिसे बड़े हमले की साजिश के तौर पर देखा गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड हमला हुआ जिससे राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में हलचल मच गई। जनवरी 2026 में गणतंत्र दिवस से पहले सिरहिंद रेलवे ट्रैक पर विस्फोट किया गया जबकि नवंबर 2025 में मोगा के सीआईए कार्यालय पर ग्रेनेड फेंका गया था।
#CityStates #Jalandhar #Punjab #PunjabBlast #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 09:43 IST
पंजाब में फिर सिर उठा रहा आतंकी नेटवर्क: ISI-खालिस्तानी गठजोड़ और गैंगस्टर कनेक्शन से बढ़ी चुनौती; ये है चिंता #CityStates #Jalandhar #Punjab #PunjabBlast #VaranasiLiveNews
