पाकिस्तानी ड्रोन पकड़वाने पर मिलेगा बड़ा इनाम: पंजाब पुलिस का एलान, नशा तस्करों पर लगेगी लगाम
सरहद पर हेरोइन-असलहा की खेप से लदे पाकिस्तानी ड्रोनों की भरमार को देखते हुए पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने सीमावर्ती गांवों में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी स्नेहदीप शर्मा ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई देता है या वह ड्रोन पकड़वाने में पुलिस की मदद करता है, तो उसे प्रति ड्रोन 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। घर-घर तलाशी अभियान सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नए और पुराने तस्करों के साथ-साथ ऐसे लोगों की भी सूची तैयार की गई है, जिनका पहले पाकिस्तान आना-जाना रहा है। इसी सूची के आधार पर संवेदनशील गांवों में पुलिस और बीएसएफ की टीमें घर-घर जाकर तलाशी ले रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
#CityStates #Chandigarh-punjab #PunjabPoliceAnnounceReward #PakistaniDrone #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 15:38 IST
पाकिस्तानी ड्रोन पकड़वाने पर मिलेगा बड़ा इनाम: पंजाब पुलिस का एलान, नशा तस्करों पर लगेगी लगाम #CityStates #Chandigarh-punjab #PunjabPoliceAnnounceReward #PakistaniDrone #VaranasiLiveNews
