Punjab Budget 2026: प्रताप बाजवा का मान सरकार पर हमला कहा झूठ बोलने में पीएचडी की है

पंजाब बजट 2026-27 को लेकर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भगवंत मान सरकार पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने बुढ़ापा पेंशन में कोई बढ़ोतरी नहीं की और विधवा महिलाओं के लिए भी बजट में कोई खास प्रावधान नहीं किया गया। बाजवा ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के पास झूठ बोलने की पीएचडी है और बजट में सिर्फ बड़े-बड़े दावे किए गए हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बताए कि राज्य में अब तक कौन-सी बड़ी निवेश परियोजनाएं आई हैं। वहीं कांग्रेस नेता परगट सिंह ने भी बजट को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य को नई एग्रीकल्चर पॉलिसी देने की बात कही गई थी, लेकिन बजट में इसका कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब का व्यापारी राज्य छोड़कर जा रहा है और कानून व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक है।

#CityStates #Chandigarh-punjab #PunjabBudget2026Highlights #MukhMantriMawanDhiyanSatkarYojanaRegistratio #PunjabBudget1000ForWomenEligibility #HarpalCheemaBudgetSpeech2026Pdf #PunjabDebt2026News #BhagwantMannBudgetReactionToday #PunjabEducationBudget2026SikhiyaKranti2.0. #PunjabBudget2026LiveToday #MawanDhiyanSatkarYojanaApplyOnline #PunjabBudgetWomen1000RupeesList #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 08, 2026, 18:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Punjab Budget 2026: प्रताप बाजवा का मान सरकार पर हमला कहा झूठ बोलने में पीएचडी की है #CityStates #Chandigarh-punjab #PunjabBudget2026Highlights #MukhMantriMawanDhiyanSatkarYojanaRegistratio #PunjabBudget1000ForWomenEligibility #HarpalCheemaBudgetSpeech2026Pdf #PunjabDebt2026News #BhagwantMannBudgetReactionToday #PunjabEducationBudget2026SikhiyaKranti2.0. #PunjabBudget2026LiveToday #MawanDhiyanSatkarYojanaApplyOnline #PunjabBudgetWomen1000RupeesList #VaranasiLiveNews