कैसे हुआ था पुलवामा का आतंकी हमला: कब-किसने दिया अंजाम, पाकिस्तान की क्या थी भूमिका; भारत ने कैसे दिया जवाब?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को असम दौरे पर पहुंचे। राज्य में चुनाव की आहट के बीच उन्होंने कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने न सिर्फ विपक्ष को निशाना बनाया, बल्कि बीते वर्षों की कुछ घटनाएं भी याद दिलाईं। पीएम ने कांग्रेस को उसके शासनकाल में हुई आतंकी घटनाओं के लिए भी घेरा। साथ ही उन्होंने 2019 में आज ही के दिन (14 फरवरी) हुए पुलवामा आतंकी हमले और उसके बाद सरकार की प्रतिक्रिया का भी जिक्र किया। पीएम ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को नमन किया और कहा कि इस आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी, उसे पूरी दुनिया ने देखा। इसके बाद पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भी लोगों ने भारत की ताकत देखी। पुलवामा में हमले को आतंकियों ने कब-कैसे अंजाम दिया पुलवामा आतंकी हमला 14 फरवरी को हुआ था जब 78 वाहनों का काफिला 2500 जवानों को लेकर जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। ये काफिला अवंतीपोरा के पास लेथीपोरा में नेशनल हाइवे 44 से गुजर रहा था। दोपहर करीब 3.30 बजे 350 किलो विस्फोट से भरी एक एसयूवी काफिले में घुसी और भयंकर धमाका हुआ। जिस बस से एसयूवी टकराई उसके परखच्चे उड़ गए। निशाना बनी थी 76वें बटालियन की बस। चारों तरफ शवों का ढेर और खून। धमाका इतना भयंकर था कि कुछ देर के लिए सन्नाटा पैदा हो गया। जब तक बाकी जवान होश संभालते वहां का मंजर खौफनाक हो चला था। 40 जवान शहीद हो चुके थे। ये भी पढ़ें:पुलवामा हमले के 7 साल: आतंक के बदलते चेहरे की चुनौती, बदली सुरक्षा व्यवस्था से नकेल; अब संयुक्त रणनीति पर काम

#IndiaNews #National #PulwamaTerrorAttack #PulwamaTerrorAttackAnniversary #JaishEMohammad #TerrorGroup #PakistanTerrorGroup #CrpfConvoy #CrpfJawans #JammuKashmir #IndiaResponse #BalakotAirstrikes #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 14:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कैसे हुआ था पुलवामा का आतंकी हमला: कब-किसने दिया अंजाम, पाकिस्तान की क्या थी भूमिका; भारत ने कैसे दिया जवाब? #IndiaNews #National #PulwamaTerrorAttack #PulwamaTerrorAttackAnniversary #JaishEMohammad #TerrorGroup #PakistanTerrorGroup #CrpfConvoy #CrpfJawans #JammuKashmir #IndiaResponse #BalakotAirstrikes #VaranasiLiveNews