सलमान खान की इस सलाह ने बदल दी पुलकित सम्राट की जिंदगी, कहा- मुझे 500% ज्यादा मेहनत करनी होगी
2012 में 'बिट्टू बॉस' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले पुलकित सम्राट ने फुकरे से इंडस्ट्री में लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद पुलकित कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। हाल ही में पुलकित ने सलमान खान की एक खास सलाह के बारे में बात की, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। साथ ही पुलकित ने यह भी बताया कि बिना किसी मेंटर के इंडस्ट्री में आगे बढ़ना उनके लिए कितना मुश्किल रहा। सलमान ने दी पुलकित को ये सलाह 'वैरायटी इंडिया' के साथ बातचीत में पुलकित ने बताया कि अपनी पहली फिल्म के समय हर नए कलाकार की तरह फिल्म के रिलीज होने से पहले वह भी घबराए हुए थे, लेकिन सलमान की बातों ने स्टारडम के बारे में उनका नजरिया बदल दिया। उन्होंने कहा कि मैं बहुत घबराया हुआ था और सोच रहा था कि दर्शक फिल्म और मेरी परफॉर्मेंस को कैसा रिस्पॉन्स देंगे। सलमान भाई ने बस मेरी तरफ देखा और कहा, 'पुलकित, मैं सलमान खान हूं। यहां तक कि मुझे भी अपने अगले शुक्रवार की कोई गारंटी नहीं है। तो तुम खुद को क्या समझते हो इसके बारे में टेंशन लेकर तुम क्या हासिल कर लोगे' सलमान की इस सलाह से मुझे यह एहसास हुआ कि अगर उनके कद का कोई व्यक्ति बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी नहीं दे सकता, तो मेरे लिए इस बात की चिंता या तनाव करने का कोई कारण नहीं है।
#Bollywood #National #PulkitSamrat #SalmanKhan #PulkitSamratDebutMovie #PulkitSamratMovies #PulkitSamratCareer #SalmanKhanCareer #SalmanKhanAdvise #PulkitSamratUpcomingMovie #PulkitSamratLastMovie #PulkitSamratInGlory #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 08:58 IST
सलमान खान की इस सलाह ने बदल दी पुलकित सम्राट की जिंदगी, कहा- मुझे 500% ज्यादा मेहनत करनी होगी #Bollywood #National #PulkitSamrat #SalmanKhan #PulkitSamratDebutMovie #PulkitSamratMovies #PulkitSamratCareer #SalmanKhanCareer #SalmanKhanAdvise #PulkitSamratUpcomingMovie #PulkitSamratLastMovie #PulkitSamratInGlory #VaranasiLiveNews
