प्रोटोटाइप तैयार: समुद्र से तेल साफ करेगी एनआईटी हमीरपुर छात्र चिराग मेहरा की रोबोटिक बोट

समुद्र में तेल रिसाव से होने वाले प्रदूषण को रोकने और जलीय जीवन को बचाने में एनआईटी हमीरपुर के छात्र का नवाचार मददगार साबित हो सकता है। संस्थान के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र चिराग मेहरा ने ऐसी रोबोटिक बोट का प्रोटोटाइप तैयार किया है, जो बिना किसी रसायन का इस्तेमाल किए पानी की सतह से तेल अलग कर अपने टैंक में जमा करेगी। पालमपुर के चिराग के इस नवाचार को एनआईटी में बीते माह आयोजित शिक्षा महाकुंभ में सर्वश्रेष्ठ प्रोटोटाइप की सूची में जगह मिली है। समुद्र में तेल के निष्कर्षण और परिवहन के दौरान होने वाले रिसाव से पानी की सतह पर तेल की मोटी परत बन जाती है। इससे पानी में ऑक्सीजन का आदान-प्रदान बाधित होता है और मछलियों समेत अन्य समुद्री जीवों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगता है। इस समस्या के समाधान के लिए चिराग ने अपने प्रोटोटाइप को सोरबेंट सेमी-ऑटोनॉमस मरीन ड्रिफ्टर (एसएसएएमडी) नाम दिया है।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Hamirpur(himachal) #RoboticBoat #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 17, 2026, 22:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्रोटोटाइप तैयार: समुद्र से तेल साफ करेगी एनआईटी हमीरपुर छात्र चिराग मेहरा की रोबोटिक बोट #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Hamirpur(himachal) #RoboticBoat #VaranasiLiveNews