Jammu News: ज्यौड़ियां में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन
ज्यौड़ियां। कस्बे के मुख्य बाजार में मंगलवार को क्षेत्र के लोगों ने यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा की सरकार ऐसे कानूनों को लाकर जनता को जात-बिरादरियों में बांटने का काम कर रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व पब्लिक ज्वाइंट एक्शन कमेटी ज्यौड़ियां के अध्यक्ष अमृत भूषण बाबा भारती कर रहे थे। स्वर्ण जातियों के कई लोग इसमें शामिल हुए। पंडित संजय शर्मा ने बताया कि यूजीसी जैसे कानून से स्वर्ण छात्रों से भेदभाव होगा। प्रदीप चिब, अभि सिंह राजपूत, टोनी शर्मा आदि युवाओं ने सरकार से इस कानून को लाने पर नाराजगी जताई। संवाद
#ProtestNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 28, 2026, 03:14 IST
Jammu News: ज्यौड़ियां में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन #ProtestNews #VaranasiLiveNews
