Hisar News: हवाई अड्डे के सामने बनेगी मेडिसिटी अफसरों ने स्वास्थ्य मंत्री को भेजा प्रस्ताव
हिसार। हवाई अड्डे के सामने 22 एकड़ भूमि पर एकीकृत मेडिकल सिटी- क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को सौंपा गया है। इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट का फ्रेमवर्क तैयार कर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को दिया गया है।पहले चरण में 300 बिस्तरों वाला सिविल अस्पताल स्थापित किया जाएगा। बाद में इसे 500 तथा तीसरे चरण में 750 की क्षमता तक बढ़ाया जा सकेगा। अस्पताल परिसर में भविष्य में नर्सिंग कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, मेडिकल कॉलेज का भी प्रावधान रखा जाएगा।जिले में एयरपोर्ट विकसित होने के बाद अब यहां मेडिकल टूरिज्म की संभावना भी तलाशी जा रही है। औद्योगिक स्टील नगर में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में मेडिकल सिटी विकसित करने की योजना है। इसी परियोजना को केंद्र में रखते हुए हिसार के नए 300 बेड के प्रस्तावित अस्पताल के लिए 22 एकड़ जमीन का प्रस्ताव बनाया गया है।पहले चरण में अस्पताल बनाया जाएगा। भविष्य में इसके मल्टीलेवल विस्तार की संभावनाएं रखी गई हैं। अस्पताल को इस तरह से विकसित किया जाएगा कि भविष्य में विस्तार पर इसे हटाना या तोड़ना न पड़े। एयरपोर्ट के नजदीक होने के चलते अस्पताल में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का प्रस्ताव है। जिसमें मरीजों को पीजीआई के स्तर की चिकित्सा सुविधाएं दी जाएंगी। नागरिक अस्पताल के लिए तैयार किए गए मास्टर प्लान में भविष्य के विस्तार के लिए पर्याप्त स्थान आरक्षित किया जाएगा। भविष्य में यहां मेडिकल कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पैरा मेडिकल कॉलेज, छात्रावास, रिसर्च सेंटर, कर्मचारी आवास के लिए पहले ही जमीन आरक्षित की जाएगी।-----------ये सेवाएं मिलेंगीपहले चरण में आपातकालीन सेवाएं, सामान्य चिकित्सा, सर्जरी, स्त्री रोग, बाल रोग की सेवाएं मिलेंगी। दूसरे चरण में हृदय, न्यूरो, कैंसर, आघात और अंग प्रत्यारोपण सहित अन्य सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार होगा। तीसरे चरण के विस्तार में मेडिकल कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज प्रस्तावित किए गए हैं। पहले चरण में 300, दूसरे चरण में 500 और तीसरे चरण में 750 बिस्तर वाले अस्पताल के तौर पर विकसित किया जाएगा। --------------------परिसर में आयुष केंद्र भी होगानागरिक अस्पताल परिसर में ही आयुष केंद्र और वेलनेस सेंटर भी शामिल होंगे। जिसमें आयुर्वेद, यूनानी तथा होम्योपैथिक पद्धति से उपचार की सुविधा दी जाएगी। अस्पताल परिसर में सभी लैब भी होंगी। जिससे टेस्ट के रिजल्ट के लिए मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा।----------एयरपोर्ट के 2040 तक के यात्री भार का आकलन होगाप्रस्तावित एनआईसीडीसी-लिंक्ड इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में बड़ी संख्या में श्रमिक, कर्मचारी, अधिकारी होंगे। इन लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उनके नजदीक ही दी जाएगी। एयरपोर्ट के 2040 तक के संभावित यात्री भार, आईएसमी के श्रमिकों, हिसार की आबादी के हिसाब से एकीकृत मास्टर प्लान और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है।-------------------क्या बनेगा----------------जमीन ----------कुल प्रोजेक्ट का प्रतिशत---अस्पताल एवं क्लिनिकल ब्लॉक-7.70 एकड़---- 35% भविष्य में भवन विस्तार के लिए ---4.40 एकड़--- 20% कॉलेज भवन के लिए --2.75 एकड़--- 12.5% पार्किंग, ट्रांसपोर्टेशन- 2.75 एकड़-- 12.5%पानी, बिजली, सडक--1.65 एकड़- 7.5% ओपन स्पेस, ग्रीनरी, पार्क---2.75 एकड़ ---12.5%कुल-------------------22.00 एकड़----100%
#ProposalToEstablishARegionalMedicalHubSpanning22AcresOppositeTheAirport;TheProposalHasBeenSentToTheHealthMinister. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2026, 00:46 IST
Hisar News: हवाई अड्डे के सामने बनेगी मेडिसिटी अफसरों ने स्वास्थ्य मंत्री को भेजा प्रस्ताव #ProposalToEstablishARegionalMedicalHubSpanning22AcresOppositeTheAirport;TheProposalHasBeenSentToTheHealthMinister. #VaranasiLiveNews
