Agra News: बुलंद दरवाजा पर रोपवे, ताजमहल पर चार सेल्फी पाॅइंट का प्रस्ताव निरस्त
आगरा। बरसाना की तर्ज पर बुलंद दरवाजा पर रोपवे और ताजमहल के पूर्वी एवं पश्चिमी गेट के पाथवे पर सेल्फी पाॅइंट का प्रस्ताव निरस्त हो गया है। पथकर निधि के तहत दोनों स्मारकों पर पर्यटक सुविधा के लिए दोनों प्रस्ताव 2025 में पास हुए थे, लेकिन एक साल तक कागजों से बाहर नहीं आए। अंत में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने एनओसी देने से इन्कार कर दिया। विश्वदाय स्मारक फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा और ताजमहल के 100 मीटर की परिधि में निर्माण प्रतिबंधित है। इसकी वजह से बुलंद दरवाजा के लिए बनने वाले रोपवे को हरी झंडी नहीं मिल सकी। ताजमहल के पूर्वी व पश्चिमी गेट के पास चार सेल्फी पाॅइंट का निर्माण कराया जा रहा था। इस निर्माण कार्य को एएसआई ने रुकवा दिया। अब प्रोजेक्ट निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि रोपवे और सेल्फी पाॅइंट कार्य अब नहीं होगा। बाकी कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं।-------------चिल्ड्रन पार्क निर्माणाधीनफतेहपुर सीकरी स्थित गुलिस्ता पार्किंग में टूरिस्ट रेस्टोरेंट परिसर में चिल्ड्रन पार्क निर्माणाधीन है। टिकट के लिए यहां दो कियोस्क भी लगेंगे। इसके अलावा खेलकूद उपकरण लगने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। वहीं ताज व्यू पाॅइंट से ग्यारह सीढ़ी एवं टॉवर नंबर 1 से 6 तक फेंसिंग कार्य पूर्ण हो चुका है। 50 लाख रुपये की लागत से शहर की प्रमुख सड़कों के नाम के पत्थर लगाए जाएंगे।
#ProposalForRopewayAtBulandDarwazaAndFourSelfiePointsAtTajMahalRejected. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 02:59 IST
Agra News: बुलंद दरवाजा पर रोपवे, ताजमहल पर चार सेल्फी पाॅइंट का प्रस्ताव निरस्त #ProposalForRopewayAtBulandDarwazaAndFourSelfiePointsAtTajMahalRejected. #VaranasiLiveNews
