Know Your Rights: क्या शादी के बाद पिता की संपत्ति में बेटी का हक होता है? जान लें संपत्ति से जुड़े ये नियम

Married Daughter Right In Father Property:अक्सर हमारे समाज में यह धारणा रहती है कि बेटी की शादी हो जाने के बाद उसका पिता की संपत्ति पर अधिकार खत्म हो जाता है। मगर कानूनी रूप से यह बिल्कुल गलत है। हिंदू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम, 2005 के बाद भारत में बेटियों के संपत्ति अधिकारों में बड़े बदलाव आए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने ऐतिहासिक फैसलों में साफ किया है कि एक बेटी जन्म से ही 'सह-दायक' होती है, जिसका अर्थ है कि उसे अपने पिता की पैतृक संपत्ति में बेटे के बराबर ही कानूनी अधिकार प्राप्त है। चाहे बेटी विवाहित हो, विधवा हो या तलाकशुदा, उसका अपने पिता की संपत्ति पर हक हमेशा रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार, अब पैतृक संपत्ति के बंटवारे के समय बेटी की सहमति अनिवार्य है, वरना उस बंटवारे को कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि संपत्ति के अधिकार से जुड़े वे महत्वपूर्ण नियम क्या हैं जो हर महिला को पता होने चाहिए।

#Utility #International #Daughter'sPropertyRightsIndia2026 #Self-acquiredPropertyVsAncestralProperty #Women'sFinancialEmpowermentLaws #2026LegalTipsIndia #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 07:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Know Your Rights: क्या शादी के बाद पिता की संपत्ति में बेटी का हक होता है? जान लें संपत्ति से जुड़े ये नियम #Utility #International #Daughter'sPropertyRightsIndia2026 #Self-acquiredPropertyVsAncestralProperty #Women'sFinancialEmpowermentLaws #2026LegalTipsIndia #VaranasiLiveNews